पूर्ण गर्भावस्था : Pregnancy week by week in hindi –
अगर आपको जानकारी नहीं, कैसे pregnancy weeks counts किए जाते है ? क्यों इसे अलग अलग तिमाही में बांटा गया और Full time pregnancy क्या और कितने महीने, सप्ताह के होते है?
तो इस लेख को पूरा पढे, यहां आप जान जाएंगे pregnancy में तिमाही ( trimesters ) क्या होते और कैसे इन्हे बांटा जाता हैं?
साथ ही यह भी जानेंगे, full term pregnancy कैसे गीना जाता है? और pregnancy week by week 10 महीने के होते या 9 महीने? इसलिए पूरा जरूर पढ़ें –
Table of Contents
पूर्ण गर्भावस्था कैसे गीने? | Pregnancy Week by Week in Hindi
गर्भावस्था की शुरूआत आखरी मासिक चक्र के पहले दिन को माना जाता हैं। जिसमें एक full term pregnancy “280 दिनों” की रहती हैं।
लेकीन ऐसा बिल्कुल नहीं pregnancy week by week – 280 दिन अर्थात 40 सप्ताह चले, लगभग 30% गर्भवतियों ही 40 सप्ताह पूर्ण कर पाती है।
मतलब की कुछ महिलाएं ही Pregnancy week by week की इस समय सीमा को पूर्ण कर पाते है। अन्यथा अधिकतर गर्भावस्था 40 सप्ताह से पूर्व ही खत्म हो जाती हैं।
प्रेगनेंसी में कितने तिमाही रहते
गर्भावस्था में तीन तिमाही यानी ट्राइमेस्टर होते हैं। पहली तिमाही जो पहले सप्ताह से 13 सप्ताह तक, दूसरी तिमाही 14 से 27 सप्ताह तक, तीसरी तिमाही 28 से 40 सप्ताह अथवा इससे ज्यादा
प्रेगनेंसी तिमाही में कितने सप्ताह रहते
हालंकि पूर्ण प्रेगनेंसी में तो 40 सप्ताह होते है, जैसे कि इसे तीन अलग अलग तिमाहियों में बांटा गया है जहां प्रतीयेक तिमाही में 13 अथवा 14 सप्ताह होते हैं
प्रेग्नेंसी में कितने सप्ताह रहते
गर्भावस्था में कुल 40 सप्ताह रहते “यानी 280 दिन” तथा शिशु के जन्म का समय अंतिम मासिक चक्र के पहले दिन से गिना जाता है। ध्यान देने वाली बात यह है लगभग 30% प्रेगनेंसी ही 40 सप्ताह पहुंच पाती है।
गर्भावस्था 9 महीने या 10
40 सप्ताह के गर्भावस्था को 9 महीनो मे गिना जाता है। लेकिन 1 महीने में तो 4 सप्ताह होते हैं जो 10 महीने में 40 सप्ताह बनते हैं!
देखिए, चार सप्ताह यानी 28 दिन लेकिन महीना तो 30 या 31 दिन का रहता है ( फरवरी माह को छोड़कर ) जो प्रतिमाह को 4.3 % लंबा बना देते हैं।
पूर्ण गर्भावस्था | Full term pregnancy
अगर एक बच्चे की मां होंगी तो Full term pregnancy 39 से 40 सप्ताह में खत्म हो जाएगी। यदि twins होंगे तो प्रेगनेंसी लगभग 38 सप्ताह तक रहेगी।
आप शिशु के जन्म को कुछ इस प्रकार समझ सकते है-
Preterm birth : 20 सप्ताह से 37 सप्ताह में
Early birth : 37 सप्ताह 0 दिन तक 38 सप्ताह
Full birth : 39 सप्ताह 0 दिन से 40 सप्ताह 6 दिन
Late birth : एक 40 सप्ताह 0 दिन से 40 सप्ताह 6 दिन
Post term birth : 42 सप्ताह के बाद
गर्भावस्था तिमाही और सप्ताहिक चार्ट
अगर ऊपर pregnancy date समझने में आपको दिक्कत होती हुई होगी तो यहां आपके लिए सिंपल ब्रेकडाउन है –
पहली तिमाही
पहला महीना 1 सप्ताह से 4 सप्ताह
दूसरा महीना 5 सप्ताह से 8 सप्ताह
तीसरा महीना 9 सप्ताह से 13 सप्ताह
दूसरी तिमाही
चौथा महीना 14 सप्ताह से 17 सप्ताह
पांचवा महीना 18 सप्ताह से 22 सप्ताह
छठवां महीना 23 सप्ताह से 27 सप्ताह
तीसरी तिमाही
सातवां महीना 28 सप्ताह से 31 सप्ताह
आठवां महीना 32 सप्ताह से 35 सप्ताह
नवा महीना 36 सप्ताह से 40 सप्ताह
जन्म का समय पता करें
यदि अभी भी आपको शिशु के जन्म का समय नहीं पता तो इसे आप अपने आखिरी मासिक चक्र के पहले दिन से 40 सप्ताह गिन कर पता कर सकते हैं।
याद कीजिए कब आपका आखरी मासिक चक्र शुरू हुआ था, तथा उसके बाद से 40 सप्ताह गिने इससे आपको अपने शिशु के जन्म का समय पता चल जाएगा।
प्रेगनेंसी मासिक चक्र से गिनने कि वजह
आपको भी कभी ना कभी लगा होगा क्यों प्रेगनेंसी को तब से गिना जाता है जब ना तो अंडाणु और शुक्राणु मिले थे, बल्कि इनके मिलने की शुरुआत भी नहीं हुई थीं।
ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि मासिक चक्र से जन्म का समय गिनना ज्यादा आसान रहता है। भले यह बात आप जान जाएं कब फर्टिलाइजेन हुआ तथा कब आपने कंसीव किया।
लेकिन फिर भी शुक्राणुओ के योनि में प्रवेश के पश्चात भी अंडाणु के आने का इंतजार करते हैं और इसमें लगभग 5 दिन का समय भी लग जाता हैं। अतएव फर्टिलाइजेशन में भी 24 घंटे का समय लगता है।
इसलिए प्रेगनेंसी को सटीकता ( pregnancy week by week ) गिनने के लिए आखरी मासिक चक्र के पहले दिन से गीना जाता हैं।